कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- मंडल के जिला समाज कल्याण अधिकारियों की लापरवाही ने सारी हदें पार दी हैं। उप निदेशक समाज कल्याण ने आम्बेडकर मूर्ति स्थलों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव मांगा। इस पर उन्हें आंबेडकर मूर्ति स्थलों की सूचना भेजी गई। इस पर उप निदेशक ने नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी किया है। जल्द प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। जिलों में स्थापित डॉ. आंबेडकर मूर्ति स्थलों का सौंदर्यीकरण होना है। उप निदेशक समाज कल्याण सुधीर कुमार ने कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज और फतेहपुर के जिला समाज कल्याण अधिकारियों से सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव मांगा था। 13 अप्रैल को इसके लिए बाकायदा पत्र भी जारी किया गया। सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजने के बजाय समाज कल्याण अधिकारियों ने आंबेडकर मूर्ति स्थलों की सूचना भेजी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...