मांगल्य सभा ने राष्ट्र ऋषियों को दी श्रद्धांजलि
वाराणसी, अक्टूबर 6 -- वाराणसी। विश्व मांगल्य सभा काशी प्रांत की ओर से पितृपक्ष की दशमी तिथि पर सोमवार को राष्ट्र ऋषियों को श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षा क्रांति के अग्रदूत महामना पं. मदनमोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, पौराणिक कर्मयोगी महाराजा अग्रसेन, आधुनिक हिंदी के प्रणेता भारतेंदु हरिश्चंद्र, यथार्थवादी उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद को मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में डाफी, सुंदरपुर, नगवां, पंचगंगा घाट, पांडेयपुर, विवेकानंद पुरम, अस्सी और रामनगर की सदाचार सभा की सदस्य महिलाएं शामिल हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.