कुशीनगर, मार्च 9 -- कुशीनगर। पडरौना शहर के अम्बे चौक-जटहां मार्ग स्थित बुढ़िया माई मैरेज लॉन में रविवार को पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।शहर के अम्बे चौक स्थित बुढ़िया माई मैरेज लॉन में रविवार को सामूहिक विवाह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष दीप नारायण अग्रवाल व प्रबंधक पप्पू पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि 11 सौभाग्यशाली कन्याओं का सामूहिक विवाह बड़े ही धूमधाम के साथ कराया गया, जो इस वर्ष का छठवां वर्ष है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.