औरैया, फरवरी 16 -- दिबियापुर, संवाददाता। नगर के समीप उमरी गांव में सोमवार शाम एक महिला की जीने (सीढ़ी) से गिरकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। उमरी गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता विनय कुमार बाजपेई की 65 वर्षीय पत्नी मनोरमा बाजपेई गांव में ही सुशील तिवारी के घर आयोजित बुलावे में शामिल होने पहुंची थीं। बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान घर की सीढ़ियों से उतरते समय उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ीं। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों व ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें दिबियापुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला परिषदीय शिक्षक सुबोध बाजपेई की माता थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.