बहराइच, अप्रैल 29 -- बहराइच, संवाददाता। मांगलिक कार्यक्रमों में लापरवाही से गोला पटाखा दागना जीवन के लिए खतरनाक बना हुआ है। अति उत्साह में दुर्घटनाऐ घटित हो रही है। दो थानों के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार रात मांगलिक आयोजन मे गोला हाथ में दग गया। जिसके चलते दो युवक झुलस गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मोतीपुर थाने के जरही गांव निवासी नीरज(29) पुत्र रतीराम गांव की ही एक बारात में मंगलवार रात अड़गोड़वा गांव आए थे। मंगलवार रात बारात के दौरान वह पटाखा दाग रहे थे। अचानक एक गोला माचिस दिखाते ही हाथ में दग गया। यह भी पढ़ें- बांका: बारात में पटाखा फोड़ने से किशोर झुलसा, अस्पताल में इलाज हाथ में तो गंभीर घाव हो ही गया। शरीर के अन्य हिस्से भी झुलस गए। उधर फखरपुर थाने के अचौलिया गांव निवासी गुल्ले (...