हल्द्वानी, जुलाई 12 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी/एसटी श्रमिक संघ का 16वां स्थापना दिवस रविवार को बस स्टेशन के पास स्थित राम मंदिर धर्मशाला में मनाया गया। प्रांतीय अध्यक्ष राम किशुन राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न डिपो और शाखाओं से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। प्रांतीय महामंत्री श्रीनिवास ने कहा कि सभी श्रेणी के कार्मिकों का मासिक वेतन नियमों के तहत हर महीने की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से न जूझना पड़े। बैठक में किशन राम, गणेश सिंह, नवीन चन्द्र, जीवन चन्द...