सहारनपुर, मार्च 16 -- शिकायतकर्ता विधवा महिला व उसके पुत्र को जांच रिपोर्ट में मानसिक रोगी बताने वाले दरोगा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। एसएसपी की कार्रवाई से कोतवाली पुलिस में ख़लबली मची है। कुछ दिन पूर्व गांव जुड्डी निवासी विधवा महिला संतोष देवी पत्नी रिषिपाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में में अपने ही परिवार के एक पूर्व प्रधान सहित कुछ लोगों पर गुंडागर्दी के बल पर उसकी कृषि भूमि को न बोने देने, मारपीट करने आदि के आरोप लगाए थे। पीड़िता महिला का आरोप है कि इसकी जांच कोतवाली में आई तो कोतवाली में तैनात दरोगा संदीप कुमार ने आरोपियों से साठगांठ कर अपनी रिपोर्ट में उसे व उसके पुत्र को मानसिक बीमार बताते हुए रिपोर्ट भेज दी थी। महिला को जब यह बात पता चली तो वह कोतवाली पहुंच गई और आरोपी दरोगा से मानसिक बीमार होने का सबूत म...