गाजीपुर, अप्रैल 19 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवली गांव स्थित भक्सी का डेरा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों मां, पुत्र और पुत्री के अचानक लापता हो गए। पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है। नवली गांव निवासी सुरेन्द्र यादव ने शनिवार को दिए तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी 45 वर्षीय शीला, पुत्र 14 वर्षीय कृष्ण कुमार और पुत्री 16 वर्षीय खुशी यादव बीते 15 अप्रैल 2026 की सुबह बिना किसी सूचना के घर से अचानक गायब हो गए। कई दिनों तक अपने स्तर पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर मामला और गंभीर हो गया। तहरीर मिलते ही पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि पुलिस ने लापता तीनों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.