बांका, मार्च 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की जाएगी। साथ ही जिलेभर के मंदिरों और पूजा स्थलों पर सुबह से ही विशेष तैयारियां की गई हैं। जहाँ श्रद्धालु व्रत रखकर माता की आराधना करेंगे और सुख-शांति व समृद्धि की कामना करेंगे। माँ ब्रह्मचारिणी को तप, त्याग और साधना की देवी के रूप में पूजा जाता है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। इसी कारण वे भक्ति, धैर्य और अटूट संकल्प की प्रतीक मानी जाती हैं।कहा जाता है कि उनकी पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शक्ति, आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही मंदिरों में आज विशेष सजावट की गई है और भक्तों के लिए ...