माँ कात्यायनी को शहद का भोग लगाकर भक्तों ने मांगा पुरुषार्थ
इटावा औरैया, मार्च 24 -- चैत्र नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को देवी मंदिरों में माता कात्यायनी की विशेष पूजा अर्चना की गई। माता को शहद का भोग व लाल पुष्प अर्पित किये गये। सिद्ध शक्तिपीठ माता कालीवॉह मंदिर, लखना के कालका देवी मंदिर, चितभवन के मां कामाख्या धाम मंदिर बलरई के ब्रह्माणी देवी मंदिर तथा भेहड़ बाली माता मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। नवरात्र को लेकर मंदिरों में माता का प्रतिदिन विशेष श्रंगार भी किया जा रहा है। देवी गीत व लांगुरिया के साथ साउंड पर चारों ओर देवी गीत गुंजायमान हो रहे हैं। नवरात्र की षष्ठी पर मंदिरो व घरों में कन्या भोज भी आयोजित किये गये । शक्ति के छठे स्वरूप को मां कात्यायनी के नाम से जाना जाता है। इनकी उपासना से जीवन के चारों पुरुषार्थों अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की आसानी से प्राप्त हो जाती है कात्यायन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.