सीतापुर, अप्रैल 30 -- सीतापुर। सतलोक आश्रम महोली में आज से तीन मई को तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन संत रामपालजी महाराज के सानिध्य में "विश्व में शांति व आपसी भाईचारे" के संदेश के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान संत गरीबदास जी महाराज की अमृतवाणी का अखंड पाठ होगा। साथ ही निःशुल्क भंडारा, नामदान, रक्तदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह (रमैनी) और सत्य भक्ति ज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर मानवता और सद्भाव का संदेश देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.