कानपुर, मार्च 7 -- सरसौल। महोली बिजलीघर से जुड़े गांवों में 36 घंटे तक बिजली नहीं रही। मेन लाइन में फॉल्ट हो जाने के चलते बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई। सरसौल विद्युत उपखंड के महोली बिजलीघर से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों में 36 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार सुबह से गायब बिजली देर रात तक ठीक नहीं हो पाई। शनिवार सुबह पानी के लिए लोग परेशान हुए। शनिवार देर शाम बिजली आपूर्ति चालू हो पाई। सरसौल विद्युत उपखंड के एसडीओ विनीत चौधरी ने बताया, मुख्य लाइन में फाल्ट हो जाने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। शनिवार शाम फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति चालू करा दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...