महोली तहसील परिसर में लगी आग, मचा हड़कंप
सीतापुर, अगस्त 29 -- सीतापुर,संवाददाता। महोली तहसील परिसर के खतौनी कक्ष में शनिवार सुबह आग लग गई। कमरे से आग की लपट और धुआं निकलता देख हड़कंप मच गया। तहसील कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आकर एक कम्प्यूटर, बिजली का सामान व फर्नीचर जल गया। अधिकारियों के मुताबिक सरकारी अभिलेखों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है महोली तहसीलदार अंकुर यादव ने बताया कि सफाई कर्मी ने तहसील परिसर स्थित बंद खतौनी कक्ष से शनिवार सुबह करीब आठ बजे आग की लपट और धुआं निकलने की सूचना दी। इस पर कमरे का ताला खुलवाया तो वहां आग लगी हुई थी। अग्निशमन विभाग को आग की सूचना देकर तहसील कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्यूशर की मदद से आग बुझाना शुरू किया। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.