सीतापुर, फरवरी 8 -- महोली, संवाददाता। महोली के कृषक इण्टर कॉलेज मैदान पर स्व. कौशल किशोर त्रिवेदी व स्व. समीर मिश्र 'टीटू' की स्मृति में खेले जा रहे टी-20 लेदर बॉल टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मैच शामली इलेवन व महोली इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें शामली की टीम ने महोली को हराकर रोमांचकारी जीत दर्ज की। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले हमजा को मैन ऑफ द मैच और अनिमेश चौधरी व आदित्य को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। शामली इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 213 रन बनाये। जिसमें हमजा ने चार चौके व पांच छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। वहीं नमन ने तीन छक्के और एक चौका लगाकर 30 रन की पारी खेली। महोली इलेवन के गेंदबाज आदित्य ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.