उरई, अप्रैल 6 -- जालौन, संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व महोबा से भिंड वाया जालौन रेलवे लाइन के लिए बजट देने को समाजसेवी ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है। समाजसेवी देवीदयाल वर्मा ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि पूर्व में तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी ने अपने अंतिम रेल बजट में रेल लाइन के लिए संसद में कोच से जालौन औरेया होकर फफूंद तक (89.68 किमी) व महोबा से राठ, चरखारी, उरई-जालौन-बंगरा-माधौगढ़ होकर बीहड़ क्षेत्र से गुजर कर भिंड तक (217 किमी) रेलवे लाइन की स्वीकृति प्रदान की थी। तभी से यह नई रेल लाईन-लटकी है। इनकी सर्वे रिपोर्ट दिनांक 10 फरवरी 2014 व 29 मार्च 2012 को रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज द्वारा भेजी जा चुकी है। उक्त-रेलवे लाईन के के लिए पूर्व सांसद केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा भी संसद मे...