महोबा, दिसम्बर 29 -- महोबा, संवाददाता। महिला जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर तीमारदार से रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में तीमारदार से स्टाफ नर्स के द्वारा उपचार के नाम पर रुपये वसूले जा रहे है। प्रभारी सीएमएस ने मामले की जांच कराने की बात कही है। महिला अस्पताल बदहाल सेवाओं को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में है। अब एक स्टाफ नर्स के द्वारा तीमारदार से रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में तीमारदार स्टाफ नर्स से मरीज के उपचार की बात करने के बाद जेब से रुपये निकालता है और स्टाफ नर्स को दे देता है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के किसी तीमारदार ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं कर रहा है। वारयल वीडियो की जांच कराने की प्रभारी सीएमएस डॉ एस के वर्मा बात कह रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.