बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। संवादाता राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाजपेयी ने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आयुक्त से भेंट की। उन्होंने महोबा में आउटसोर्सिंग सिक्योरिटी गार्ड्स की सेवा समाप्ति के संबंध में ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को आयुक्त अजीत कुमार को बताया कि एक साथ कई सिक्योरिटी गार्ड की सेवा समाप्त करना नियम विरुद्ध है। उनके सामने जहां आजीविका का संकट है वहीं नियमों के तहत कार्यवाही नहीं की गई। सेवा समाप्ति में श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन किया गया है। श्रम सेवा समाप्त होने की सूचना नहीं दी गई बल्कि सेवा समाप्त कर दी गई। यह कार्रवाई न केवल अमानवीय है बल्कि प्रचलित श्रम कानून एवं संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। बताया कि 1970 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों को बिना वैधानिक प्रक्रिया व पूर्व सूचना कारण बताओं नोटिस, ...