महोबा, मई 19 -- खन्ना (महोबा), संवाददाता। शराब के लिए रुपये न देने पर रविवार रात एक बेटे ने अपने पिता को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित बेटा भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योडी गांव निवासी 70 वर्षीय रामाधीन वर्मा का पुत्र सुंदरलाल शराब का लती था। शराब के लिए सुंदरलाल आए दिन अपने पिता से झगड़ता था। रविवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। पिता रामाधीन देर रात पशुबाड़ा में लेटे थे तभी सुंदरलाल पहुंचा और गाली गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- शराब के लिए रुपये न मिलने पर पिता को पीटकर मार डाला इसके बाद सुंदरलाल मरणासन्न पिता को छोड़कर चला गया। शोर सुन आसपास के लोग पहुंचे तो रामाधीन लह...