लखनऊ, जून 19 -- बुंदेलखंड में पहली बार खोजा गया जिरकोनियम, रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे लखनऊ। विशेष संवाददाता

खनिज की खोज महोबा जिले के हरपालपुर-महोबकांत क्षेत्र में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) उत्तरी क्षेत्र में जिरकोनियम खनिज की प्रारंभिक खोज की गई है। खान मंत्रालय ने जिरकोनियम के खनन तथा रिसर्च के लिए निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है। यहां के 13 ब्लॉकों में से 10 ब्लॉक कम्पोजिट लाइसेंस तथा तीन ब्लॉक खनन पट्टे के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

नई गति मिलेगी भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव एवं निदेशक ने बताया कि मंत्रालय ने टेंडर प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल की कंपनी मैसर्स माहेश्वरी माइनिंग को खनिज उत्खन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे उत्तर प्रदेश में जिरकोनियम खनिज के भण्डारों की स्थापना एवं आगे के अन्वेषण कार्यों को नई गति मिल...