लखीमपुरखीरी, मई 26 -- महोबा में दलित छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। घटना के सभी आरोपियों के तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि महोबा में नीट की तैयारी कर रही दलित छात्रा को कोचिंग जाते समय अपहरण कर 16 दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मानवीय यातनाएं दी गईं। यह घटना कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह है। कांग्रेस मांग करती है कि सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- दलित छात्रा से दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पीड़ित व परिवार की ...