बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल रायपुर मौरंग खदान में महोबा के पोकलैंड चालक की हमीरपुर के हेल्पर ने ही उसकी दायीं आंख में गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार को गिरवां पुलिस व एसओजी ने घटना का पर्दाफाश कर दिया। पोकलैंड चालक द्वारा डेढ़ माह पहले उसके हेल्पर का चेन में पैर फंस जाने से घायल हो गया था। इसी चलते वह खुन्नस मानता था। घटना वाले दिन भी हेल्पर मशीन सीखने गया था, उस दिन चालक ने उसे सिखाने से मना कर दिया था। जिसके चलते उसने ही घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार जेल भेज दिया। आर्म्स एक्ट के मामले की बढ़ोतरी की गई है। बीते 24-25 फरवरी की रात को महोबा जिला के खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसी कला निवासी 20 वर्षीय शनि कुमार उर्फ सोनी पाल पुत्र लल्लू पाल का पोकलैंड के अंदर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.