बगहा, अप्रैल 12 -- मझौलिया। रविवार को दोपहर 02 बजे के करीब महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में सात लोगों का घर जलकर नष्ट हो गया।सूचना पर पहुंची अग्निशमन के घटों प्रयास से आग पर काबू पाया गया।जानकारी पंचायत की मुखिया आशा देवी ने दी। उन्होंने बताया कि अगलगी में बम ठाकुर, शिवमंगल ठाकुर, मनोज ठाकुर, दीनदयाल ठाकुर, अमेरिका ठाकुर, राम अवतार ठाकुर और शंभू ठाकुर का घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इसमें अनाज, कपड़ा,वर्तन सायकिल और मवेशी शामिल है। बताया गया है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक के बाद एक सातों फुस की झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गया।पंचायत की मुखिया आशा देवी के मुताबिक सीओ के हड़ताल के कारण बीडीओ डॉ.राजीव रंजन कुमार को घटना की जानकारी दी गई है।उन्होंने बताया कि सोमवार को क्षति का आकलन किया जायेगा। इध...