मेरठ, नवम्बर 7 -- सरधना। ऐतिहासिक चर्च में चल रहे कृपाओं की माता के महोत्सव में गुरुवार को सातवें दिन भी नौरोजी प्रार्थना आयोजित की गई। पहले माला विनती हुई उसके बाद प्रार्थना व मिस्सा बलिदान श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। फादर्स ने श्रद्धालुओं को माता मरियम के संदेश सुनाए। इसी के साथ बीमारों के स्वस्थ होने की कामना भी की गई। चर्च परिसर में फादर जॉन मिल्टन ने मिस्सा बलिदान कराया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमें ईश्वर के प्रेम, आनंद व मानव के उद्धार का संदेश देता है। जो खुद का परिमार्जन कर दूसरों के कष्टों का निराकरण करता है। वही ईश्वर के सर्वाधिक निकट है। प्रभु यीशु ने जीवन के लिए उपयोगी बहुत से संदेश दिए हैं। दीन दुखियों की सहायता करना, प्रेमभाव से रहना, लालच न करना आदि। उन्होंने श्रद्धालुओं को माता मरियम का संदेश सुनाते हुए कहा कि माता मरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.