बोकारो, जनवरी 23 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत के रुकाम गांव में गुरुवार को आयोजित जोहार बांध पांजवा बाबा महोत्सव का फीता काटकर विधिवत उद्धघाटन किया। इस दौरान पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह हमारी समृद्ध परंपराओं और लोक संस्कृति का प्रतीक है। ये केवल न हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी देते हैं। पूर्व विधायक ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इस दौरान उन्होंने संथाली महिलाओं के साथ मांदर की थाप पर जमकर नृत्य भी किया। इस दौरान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.