रिषिकेष, मार्च 17 -- मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन रिजॉर्ट में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की व्यवस्थाओं का मंगलवार को एमडी प्रतीक जैन ने जायजा लिया। आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद वह पत्रकारों से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया से साधक महोत्सव में योग, ध्यान और साधना के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में मुनिकीरेती क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी। बताया कि महोत्सव में साधकों को हैरिटेज वॉक भी कराई जा रही है। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में चौरासी कुटिया तक ढाई किलोमीटर की वॉक के साथ ही ध्यान का कार्यक्रम भी है। उन्होंने अगले पांच दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी साझा की। मौके पर निगम के जीएम लक्ष्मीराज चौहान, कनिका आनंद, मेहरबान सिंह रांगड़, दीपक रावत, आशीष उनियाल, जोगेंद्र लाल, सूर्यप्रकाश कोठारी, कैलास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.