महोत्सव में लगाए गए आमों की गुणवत्ता निर्यात के लायक : सीजीएम
रांची, जून 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से शुक्रवार को झारखंड राज्य सहकारी बैंक (जेएससीबी) मुख्यालय में तीन दिनी आम महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नाबार्ड झारखंड की मुख्य महाप्रबंधक दीपमाला घोष, पर्यावरणविद् जमुना टुडू, एसएलबीसी के गुरु प्रसाद गोंड, रामकृष्ण मिशन के स्वामी भाविशनंद व झारखंड राज्य सहकारी बैंक की अध्यक्ष विभा सिंह उपस्थित रहीं। इस मौके पर नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक दीपमाला घोष ने कहा कि महोत्सव में उपलब्ध आम और अन्य कृषि उत्पाद नाबार्ड समर्थित ट्राइब्स परियोजनाओं से जुड़े जनजातीय किसानों द्वारा उत्पादित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में लगाए गए आम निर्यात गुणवत्ता के हैं और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.