महोत्सव में मधुबनी पेंटिंग का रंग बेंगलुरु में दिखेगा
मधुबनी, अगस्त 31 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मिथिला की प्रसिद्ध चित्रकला को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से जिले की दो महिला कलाकार बेंगलुरु में आयोजित बिहार महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के निर्देश पर मिथिला चित्रकला संस्थान, मधुबनी की ओर से डा. रानी झा और निशा कुमारी को इस आयोजन के लिए नामित किया गया है। बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग अंतरराष्ट्रीय केंद्र में 3 से 6 सितंबर 2026 तक बिहार महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें दोनों कलाकार लाइव मिथिला पेंटिंग का प्रदर्शन कर बिहार और मिथिला की समृद्ध लोककला से देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों को परिचित कराएंगी। विभागीय पत्र के अनुसार दोनों कलाकारों को उनकी कला के लिए राज्य पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। डा. रानी झा को कनिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.