लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। सर्वोदय नगर स्थित लिबर्टी पार्क में हो रहे महोत्सव के आखिरी दिन विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीनंदन सिंह बोरा, पार्षद उमेश सनवाल, डा. राजेश अहिरवार ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ शिव वंदना से लोक गायिका ऋचा जोशी तथा प्रीति लाल ने किया। सुशीला नेगी, नीलम जोशी और रेनू कांडपाल के निर्देशन में उत्तराखंड के जोड़ा छपेली चाचरी थडिया से नृत्य में होली का प्रदर्शन किया गया। मुनाल रंगमंडल के कलाकार विक्रम बिष्ट के निर्देशन में तथा वरिष्ठ लोक गायिका ऋचा जोशी के संगीत संयोजन में गायन वादन नृत्य के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर गायन के लिए सृष्टि माथुर , चिकित्सा के जनार्दन घ...