सिद्धार्थ, मार्च 14 -- डुमरियागंज। बढ़नीचाफा नगर पंचायत क्षेत्र के बलुआ समय माता स्थान पर आगामी 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्र के अवसर पर सनातन ज्योति महोत्सव व भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा।‌ वहीं मशहूर भजन गायक धर्मेंद्र पंडित जागरण के दौरान भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। जिसकी तैयारियों के बीच शुक्रवार को चेयरमैन धर्मराज वर्मा पूरे दिन मौजूद रहे। बताया कि समय माता स्थान पर 25 हजार दीपों के साथ भव्य दीपोत्सव, विशाल देवी जागरण, फलाहार एवं भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही देवी जागरण में मशहूर भजन गायक धर्मेंद्र पंडित भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान मंटू पाण्डेय, रिशू सिंह , शैलेन्द्र गुप्ता, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...