सासाराम, अप्रैल 2 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट बाजार स्थित सूर्य मंदिर के समीप मैदान में गुरुवार को सनातन संस्कृति चेतना संघ के तत्वावधान में भव्य हिंदू नववर्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में संत-महात्माओं ने अपने आशीर्वचनों से जनमानस को धर्म,संस्कार और जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...