अलीगढ़, जून 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के खेल महोत्सव का शुभारंभ रविवार को एक होटल में हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विभव वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। खेल महोत्सव के प्रथम चरण में डॉक्टरों और उनके परिवारों के लिए शतरंज व कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एडल्ट मेल कैटेगरी की कैरम प्रतियोगिता में डॉ. विकास जुनेजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एडल्ट मेल शतरंज प्रतियोगिता में भी डॉ. विकास जुनेजा विजेता रहे। फीमेल शतरंज कैटेगरी में डॉ. दीप्ति वार्ष्णेय ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि एडल्ट फीमेल कैटेगरी की कैरम प्रतियोगिता में उमा चौहान विजेता रहीं। यह भी पढ़ें- राज्य शतरंज प्रतियोगिता के लिए बीसी त्रिपाठी, आदित्य, उज्जन व कबीर का चयन बच्चों की...