महोत्सव के समापन पर आरती के बाद भंडारा, घंटों लगी कतार
प्रयागराज, मई 26 -- जय त्रिवेणी जय प्रयाग सेवा समिति व हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से आयोजित 10 दिवसीय गंगा दशहरा महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। सेवा समिति के जगदीश रैंप स्थित मंच पर समिति के अध्यक्ष पं. प्रदीप पांडेय की अगुवाई में भव्यता के साथ गंगा मैया की आरती की गई। शाम सात बजे से भंडारे का प्रसाद पाने के लिए घंटों श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। वहीं, रामघाट पर आरती समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्रा व अवधेश चंद्र गुप्त आदि पदाधिकारियों ने विधि-विधान से गंगा मैया की आरती की। भजन गायक अजय याज्ञनिक ने सुंदरकांड की संगीतमयी प्रस्तुति की। देर रात तक भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- समापन से पहले गंगा मैया की हुई भव्य आरती, उमड़ी आस्था प्रयागराज सेवा समिति के तीन दिवसीय महोत्सव का समापन नागवासुकि मंदिर के परिसर में हुआ। पुजारी पं....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.