सासाराम, मार्च 26 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पौराणिक ताराचंडी धाम में बुधवार रात ताराचंडी महोत्सव का आयोजन किया गया। देर रात चले कार्यक्रम में भक्ति रस की धार बहती रही, श्रद्धालु सराबोर होते रहे। राज्य और राज्य के बाहर से आये प्रसिद्ध गायक-गायिका के द्वारा एक से एक भक्ति गीत प्रस्तुत किये गए। थोड़ी देर बघवा के छोड़ द हम ओही पर सवार हो जाइब..., माई हो दे द शक्तियां हम अकेले सीमा पार हो जाइब... जैसे गीतों ने लोगों को मां की भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति से भी सराबोर कर दिया। मां ताराचण्डी महोत्सव में करीना पांडेय, सविता पांडेय, चंदन यादव, इशरत जहां, दीप्ति शाक्य, विकाश पांडेय, चंदन यादव के साथ अन्य सितारों ने भी प्रस्तुति दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.