बांदा, जून 29 -- बांदा। देहात कोतवाली के महोखर गांव में रविवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट से गोरीबीरन कालोनी निवासी किशोरा वर्मा के घर में आग लग गई। उस समय पूरा परिवार एक शादी में शामिल होने गया हुआ था। भाजपा नेता राहुल सिंह ने दमकल विभाग को फोन से सूचना दी। पुलिस प्रशासन व ग्रामवासियो की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित किशोरा के मुताबिक आग से घर में बेटी की शादी के लिए रखे ढाई लाख रुपये व सोने व चांदी के जेवर गेहूं वअन्य सामान जल गया। करीब चार लाख का नुकसान बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...