गोरखपुर, फरवरी 3 -- -महेसरा में पार्किंग की व्यवस्था पर नगर निगम खर्च करेगा 133 लाख रुपये गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महेसरा ताल में प्रतिमा विसर्जन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए करीब 25 लाख रुपये की लागत से पक्के घाट का निर्माण कराया जाएगा। वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर वार्ड में वाचनालय का निर्माण होगा। महेसरा पार्किंग स्थल में वाहनों की पार्किंग के लिए शेड का निर्माण होगा। इस पर 133.56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पक्के घाट, वाचनालय समेत दर्जन भर विकास कार्यों को जुलाई से पहले पूरा कर लिया गया। शहर के प्रमुख धार्मिक और सामाजिक केंद्र, महेसरा ताल के कायाकल्प की नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, नगर निगम नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर वार्ड स्थित नाना जी देशमुख पार्क में एक आधुनिक वाचनालय (लाइब्रेरी) का निर्माण भी किया जाएगा। इसके निर...