लातेहार, मार्च 2 -- लातेहार,प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के चनंदडीह मुहल्‍ले में रविवार को शिव गुरू चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव के अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्‍यक्ष पंकज सिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिव गुरू चर्चा में शामिल महिलाओं ने महेश सिंह एवं इंद्रदेव उरांव का तिलक लगाकर व माल्‍यापर्ण कर स्‍वागत किया। मौके पर पूर्व जिलाध्‍यक्ष श्री सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कि आपको विश्‍वास था कि भगवान शिव शंकर महेश सिंह को विजय दिलायेगें और भगवान भोले नाथ की कृपा से महेश सिंह व इंद्रदेव उरांव विजयी हुए हैं। उन्‍होने कहा कि जिस विश्‍वास के साथ दोनो को विजयी बनाने का काम किया गया है, उस पर वे खरा उतरेगें और आपके दु:ख दर्द में साथ रहेगें।ञउन्‍होने पदभार ग्...