लातेहार, फरवरी 28 -- लातेहार,संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी ,लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर महेश सिंह की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि नगरवासियों के विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। श्री प्रसाद ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के आगमन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ था। उनके समर्थन और मार्गदर्शन से ही जीत उसी दिन लगभग सुनिश्चित हो गई थी। उन्होंने कहा कि महेश सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की नई धारा बहेगी। सड़क, पानी, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.