गिरडीह, फरवरी 27 -- झारखंडधाम। महेश रायडीह में हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर गांव के युवाओं में भारी उत्साह है। पूरे गांव में धार्मिक माहौल बन गया है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। जानकारी के अनुसार 20 मार्च से भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। होली के बाद यज्ञ ध्वजा का विधिवत आरोहण किया जाएगा, जिसे लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। महायज्ञ के दौरान कई आध्यात्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रसिद्ध कथा वाचिका प्रीति प्रिया शास्त्री (मानस कोकिला, वृंदावन) द्वारा संगीतमय रामकथा प्रस्तुत की जाएगी। वहीं प्रवचन का लाभ श्रद्धालुओं को रीना प्रिया शास्त्री (मानस मृदुला, वृंदावन) एवं आशीष शर्मा (व्यास, उज्जैन) के सान्निध्य में मिलेगा। यज्ञ के आचार्य के रूप में डॉ. विनोद कुमार उपाध्याय एवं पंडित किशोर...