गिरडीह, मार्च 7 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के महेश रायडीह गांव में शुक्रवार को विधि-विधान के साथ बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी के तहत यज्ञ ध्वजा का विधिवत आरोहण किया गया। ध्वजारोहण से पहले श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लेकर यज्ञ के आचार्य के मार्गदर्शन में पूरे क्षेत्र में नगर भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारों के साथ भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। यज्ञ के आचार्य डॉ. बिनोद उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ यज्ञ स्थल पर ध्वजा का आरोहण कराया। ध्वजारोहण के साथ ही महायज्ञ की तैयारियां तेज कर दी गई है। आयोजन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने बताया कि 20 मार्च से भव्य कलश यात्रा के साथ बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.