अमरोहा, मई 14 -- मंडी धनौरा। अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश गोला ने महेश कुमार को संगठन में प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया है। महेश कुमार ने कहा कि देश में सनातन संस्कृति को बचाने के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। गोमाता, सनातन धर्म भारत देश की धरोहर है। कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...