रांची, जून 20 -- रांची। माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी कार्यक्रम 21 से 28 जून तक मनाया जाएगा। सोमवार को रक्तदान शिविर के साथ माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस का शुभारंभ होगा। मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि मालपानी ने बताया कि महोत्सव के दौरान स्कूटोथन, नेत्र जांच, खेलकूद, प्रभात फेरी, शिव अभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें वरिष्ठ सदस्यों और प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्य संयोजक अंकुर डागा और सभा अध्यक्ष किशन साबू के मार्गदर्शन में समाज के सभी सदस्य इस उत्सव को सफल बनाने में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...