गाज़ियाबाद, जून 23 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज ट्रांस हिंडन एरिया गाजियाबाद ने छबील वितरित की। इस दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल पेयजल और ब्रेड-पकौड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम सुबह से दोपहर तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं सेवा कार्य में भाग लेकर लोगों को शीतल पेय वितरित किया। वक्ताओं ने महेश नवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में अध्यक्ष हरीश काबरा, पियूष मूना, सुमित राठी, निमेष माहेश्वरी, अजय चांडक, मुकुल माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद यह भी पढ़ें- महेश नवमी पर मा...