महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य धार्मिक यात्रा
बुलंदशहर, जून 24 -- माहेश्वरी वंश उत्पत्ति दिवस एवं महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा भव्य धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान महेश (भगवान शिव) के जयकारों के साथ नगर में धार्मिक वातावरण का संचार किया। धार्मिक यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान महेश के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा पुष्पवर्षा की गई। वक्ताओं ने माहेश्वरी समाज की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक एकता और सेवा भावना पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को समाज के संस्कारों एवं मूल्यों से जुड़ने का आह्वान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.