जमशेदपुर, मार्च 23 -- महेश मुखी बर्मामाइंस मुखी समाज के नए मुखिया चुने गए हैं। चुनाव बर्मामाइंस मुखी बस्ती में शांतिपूर्ण तरीके से रविवार को संपन्न हो गया। कुल 1129 लोगों ने वोट डाले, जिनमें से 1112 मत वैध और 17 मत अवैध मिले। इस चुनाव में महेश मुखी को कुल 672, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अर्जुन मुखी को 440 मत मिले। इस प्रकार महेश मुखी 232 मत से विजयी होकर बस्ती के मुखिया चुने गए। चुनाव सुबह आठ से शाम चार बजे तक चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। परिणाम को पक्ष-विपक्ष और मतदाताओं ने सम्मान के साथ स्वीकार कर लिया। अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होगा। विजयी उम्मीदवार का बस्तीवासियों ने अबीर गुलाल लगाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस चुनाव को सफल बनाने में मुख्य चुनाव पदाधिकारी हरि मुखी, चुनाव समिति के भास्कर मुखी, शिवशंकर मुखी, शिवराज मुखी, आशीष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.