हरदोई, मई 3 -- हरदोई, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के मोहल्ला महेश गली क्षेत्र में नाला सफाई के बाद निकाली गई गंदगी अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। करीब 10 दिन पहले नाले की सफाई कराई गई थी, लेकिन उससे निकली गंदगी को गली के बीचों-बीच ही छोड़ दिया गया, जिसे अब तक हटाया नहीं गया है।भूपेंद्र कुमार मिश्रा, टीपू पांडे, मानवेंद्र सिंह चौहान, मुन्ना कश्यप, पवन कश्यप, वीरेंद्र, दीपक कपूर, वीरेंद्र श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़क-गंदगी के विरोध में विरोध में प्रदर्शन किया गली में फैली इस गंदगी से बदबू फैल रही है और लोगों का वहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश ...