महेश को हराकर संजय मंडल बने पैक्स अध्यक्ष
दरभंगा, अप्रैल 21 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। प्रखंड की दोहट नारायण पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। करीब 25 वर्षों से अध्यक्ष पद पर काबिज महेश प्रसाद सिंह को कड़ी टक्कर देते हुए संजय मंडल ने जीत दर्ज की। लंबे समय से एकतरफा माने जा रहे इस मुकाबले ने इस बार बेहद दिलचस्प मोड़ ले लिया। गुरुवार को नामांकन के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई थी। एक ओर अनुभव के दम पर महेश प्रसाद सिंह मैदान में थे, तो दूसरी ओर बदलाव के मुद्दे के साथ संजय मंडल ने चुनौती पेश की। दोनों उम्मीदवारों के आमने-सामने आने से पंचायत में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया था। यह भी पढ़ें- पैक्स चुनाव की खबरें... प्रशासन के अनुसार, 20 अप्रैल को मध्य विद्यालय दोहट नारायण में शांतिपूर्ण मतदान कराया गया। कुल 1987 मतदाताओं में से 1028 ने अपने मताधिकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.