कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा। आम आदमी पार्टी के जोनल को-ऑर्डिनेटर दिनेश यादव ने नई जिला कमेटी का गठन किया है। दामोदर यादव को जिला संरक्षक, महेश कुमार यादव को जिला अध्यक्ष, सुधीर कुमार राम को जिला सचिव तथा संतोष चंद्रवंशी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रवीण वर्मा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। जोनल कोऑर्डिनेटर दिनेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोडरमा जिले में व्यवस्था परिवर्तन और जनहित के मुद्दों को लेकर मजबूती से संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य आम जनता के बीच संगठन को मजबूत करना और उनकी समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.