रुडकी, अप्रैल 18 -- भगवानपुर। महेश्वरी गांव में करीब दो दशक से जर्जर हालत में पड़ी मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का शनिवार को विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह सड़क शहीद गेट से यूपी बॉर्डर के रविदास मंदिर तक लगभग एक किलोमीटर लंबी है, जिसकी हालत लंबे समय से खराब बनी हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब 20 वर्षों से सड़क की स्थिति दयनीय थी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था और कई लोग चोटिल भी होते थे। यह मार्ग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.