महेश्वरी एकेडमी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल
कटिहार, अगस्त 14 -- कटिहार, वरीय संवाददाता 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को महेश्वरी एकेडमी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में परेड, ध्वजारोहण, मंच संचालन तथा अन्य कार्यक्रमों का विस्तृत पूर्वाभ्यास हुआ। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने समारोह की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिहर्सल के बाद जिलाधिकारी ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्मी को देखते हुए दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए पर्याप्त शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने, परेड मैदान को समतल कराने तथा परिसर में पड़ी अनावश्यक सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Biharsh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.