भागलपुर, दिसम्बर 5 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड के ग्राम पंचायत महेशी स्थित वार्ड संख्या 10 के पैन कंचनगढ़ में पिछले दो सप्ताह से मोटर का स्टार्टर और पैनल खराब होने से लगभग दो सौ से अधिक घरों में जलनल योजना की जलापूर्ति ठप हो गया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि कभी पाइप में लिकेज तो कभी मोटर खराब तो कभी स्टार्टर जलने से पानी आपूर्ति ठप होना यहां के दिनचर्या में शामिल हो गया है। इस मामले में वार्ड सदस्या पूजा देवी के प्रतिनिधि गोपाल साह ने बताया कि स्टार्टर के साथ पैनल भी शॉर्ट सर्किट से खराब हो गया है। जिसके कारण लोगों के घरों में जलापूर्ति बाधित हो गई है। लगभग एक सप्ताह से ये स्थिति बनी हुई है। पेयजल आपूर्ति ठप होने की शिकायत पीएचईडी विभाग के जेई से की गई है। लेकिन पीएचईडी विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इस संबंध में पीएचईडी विभाग के...